Bongo International ने उन चुनौतियों को माना है, जिसका सामना अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग में अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता और अमेरिकी व्यवसाय कर रहे हैं. हमने उन उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए एक नया और अद्वितीय तरीका विकसित किया है, जो US सामान का अंतर्राष्ट्रीय वितरण पसंद करेंगे. इस प्रक्रिया ने उन US कंपनियों की भी सहायता की है, जो अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग प्रदान करने के लिए अपने संचालन का विस्तार करना चाहते हैं.
Bongo International की सेवाएँ अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ताओं को एक US पता प्रदान करती हैं. US के उत्तर पूर्व में हमारे वेयरहाउस पर स्थित पता. यह विदेशी उपभोक्ताओं को US सामान ख़रीदने, ख़रीदों को समेकित करने और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय वितरण के लिए शिप करने की क्षमता की अनुमति देता है. हमारी सेवाएँ अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ताओं को संपूर्ण US बाज़ार तक पहुँच प्रदान करती हैं और अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग को अधिक किफ़ायती बनाती हैं. हमारी सेवाओं का उपयोग करने पर होने वाली बचत का एक उधाहरण नीचे है:
Bongo International में सामानों को लेना, उनका संग्रह करना, हमारे ग्राहकों द्वारा हमें सलाह दिए जाने पर उन्हें रीपैकेज करना और संभावित रूप से उत्पन्न होने वाली सीमा-शुल्क संबंधी समस्याओं को संभालना हमारे कार्य हैं. Bongo और हमारे ऐसे वितरण भागीदार, जो दशकों से अंतर्राष्ट्रीय वितरण प्रदान करते रहे हैं, इन सामान को विश्वास और ध्यान के साथ संभालते हैं. अंतिम परिणाम एक बहुत शक्तिशाली सेवा है, जिसने अब US व्यवसायों को अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ताओं के साथ जोड़ दिया है.